मुखपृष्ठक्राउड फंडगरीब बच्चों की शिक्षा सहायता
गरीब बच्चों की शिक्षा सहायता
जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई, किताबें, कॉपी और स्कूल फीस में सहायता

गरीब बच्चों की शिक्षा सहायता अभियान
घटवई बाबा आश्रम ट्रस्ट द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के माध्यम से बच्चों को किताबें, कॉपियां, पेन, पेंसिल, स्कूल फीस एवं अन्य आवश्यक शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराने में सहायता की जाएगी।
हमारा उद्देश्य
- गरीब बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करना।
- जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा सामग्री उपलब्ध कराना।
- आर्थिक कठिनाइयों के कारण बच्चों की पढ़ाई रुकने से बचाना।
आप भी सहयोग करें
आप अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार इस सेवा अभियान में सहयोग कर सकते हैं। आपका सहयोग बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहायक होगा।
संस्था: घटवई बाबा आश्रम ट्रस्ट
पता: आनन्द घाट, सेंगर नदी का पुल, छिमारा, सैफई, जिला इटावा, उत्तर प्रदेश - 206130
सेवा ही सच्ची साधना है। 🙏